किक बॉक्सिंग में राष्ट्र स्तर पर छमके हिमाचल के खिलाडी , 2 गोल्ड सहित 6 रजत व 9 कांस्य पदक जीते

झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 6 रजत और 9 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम राष्ट्र स्तर पर रोशन किया

Aug 31, 2023 - 19:49
 0  14
किक बॉक्सिंग में राष्ट्र स्तर पर छमके हिमाचल के खिलाडी , 2 गोल्ड सहित 6 रजत व 9 कांस्य पदक जीते



यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-08-2023

झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 6 रजत और 9 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम राष्ट्र स्तर पर रोशन किया है। 

हिमाचल की खिलाड़ी स्मृति और सुमेधा पराशर द्वारा 2 स्वर्ण पदक, एकल रजत कैटेगरी में सुनिधा पराशर, मनन कुमार, हर्ष भारती, एंजल ठाकुर, सिद्धार्थ पवार तथा ग्रुप कैटेगरी में सानिया शर्मा, तनिशा ठाकुर तथा कांस्य पदक एकल कैटेगरी में महमूद अरमान, हिमांशी ठाकुर, हर्ष, गुरुप्रसाद राय, प्रज्वल ठाकुर, शयांश शर्मा, सुमेधा और ग्रुप कैटेगरी में गौरव वर्मा, रोहित वर्मा, यथार्थ ठाकुर और सुमेधा पराशर व सैनिधा पराशर ने कांस्य पदक विजेता बन यह महारत हासिल की है। 

महासचिव शिमला किक बॉक्सिंग संघ वीरेंद्र जगीथटा ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 3 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 41 प्रतिभागियों ने टीम कोच रेंशि हंसराज शर्मा व मैनेजर भूषण कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्र स्तर पर यह दमखम दिखाया गया। 

अध्यक्ष प्रदेश किक बॉक्सिंग परशुराम अवार्ड डाॅ. संजय यादव ने कहा कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 20 से 28 सितम्बर को जिला शिमला के शिलारू में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow