चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। आखिर कब तक कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमारी बहन बेटियों का गला रेतने वालों, देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़ी रहेगी

Apr 21, 2024 - 19:19
 0  19
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   21-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। आखिर कब तक कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमारी बहन बेटियों का गला रेतने वालों, देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़ी रहेगी? देश अब इनकी सोच से वाकिफ हो चुका है इसलिए इन लोकसभा चुनावों के बाद एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, वहीं कांग्रेस 40 से कम सीटों पर सिमट जाएगी। 
अनुराग ठाकुर ने यह बातें हिमाचल प्रदेश के गगरेट विधानसभा में कहीं जहां वे मुबारकपुर और कलोह में आयोजित स्वागत सभा और एससी मोर्चा सम्मेलनों में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि “जब राहुल गांधी को नॉर्थ इंडिया ने नकार दिया तब वे साउथ जाकर एसडीपीआई और पीएफआई जैसे संगठनों का सहयोग ले रहे हैं जो देश के खिलाफ और आतंकवादी एजेंडा चलातीं है। हद तो तब हो गई जब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के एक काउंसलर की बेटी की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर देने वाले लड़के को बचाकर पूरे प्रकरण पर पर्दा डाला जा रहा है , क्योंकि कांग्रेस को एक विशेष समुदाय का वोट लेना है। 
यह तुष्टिकरण की राजनीति कहां तक जाएगी? इन्होंने तो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया है। तो आखिर यह भारत को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने वाली सोच कहां तक जाएगी? कांग्रेस और उसके साथी बम ब्लास्ट करने वालों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को संरक्षण देते हैं। ये लोग रक्षा सौदों से लेकर खेल के सामान खरीद में भी दलाली कर सकते हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस की सोच को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी सोच रखती है। इन्होंने रक्षा सौदों में कई घोटाले किए हैं। जीप घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला,  बोफोर्स घोटाला, सबमरीन घोटाला इत्यादि कुछ नाम मात्र हैं। 
अब यही कांग्रेस और उनके सहयोगी भारत के न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने की वकालत कर रहे हैं। और ऐसा तब जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में भारत को और मजबूत बनाने की बात होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस देश को कमजोर करने की बात कर रही है। इनके तो बयान भी उन विदेशी लोगों से मिलते हैं जो भारत को कमजोर करना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू ने कई हजार एकड़ भारतीय जमीन चीन को दे दी। इंदिरा गांधी के समय पाक अधिकृत कश्मीर बना। 90000 पाकिस्तानी सैनिक हमारे कैद में थे उन्होंने कुछ नहीं किया। 
इन्होंने 1974 में कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हमेशा से भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली सोच रखती है। अनुराग ठाकुर ने कहा, "मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है। आज जरूरतमंदों के पास मकान, बिजली, शौचालय, पानी, अनाज, गैस सिलेंडर और मुफ्त इलाज है। कांग्रेस जो 60 वर्षों में ना कर सकी वह मोदी जी ने 10 वर्षों में किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow