भांजे की शादी में डीजे पर नाचते नाचते गिर पड़ी महिला , मौके पर ही मौत , मातम में बदली खुशियां 

हिमाचल के मंडी जिला में एक शादी समारोह में नाचते हुए एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताते है कि महिला अपने भांजे की शादी में पहुंची हुई थी और डीजे पर जमकर डांस कर रही थी। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गोहर उपमंडल में एक महिला की डीजे की धुनों पर नाचते हुए अचानक मौत हो गई। महिला की मौत से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं

Apr 21, 2024 - 19:17
 0  65
भांजे की शादी में डीजे पर नाचते नाचते गिर पड़ी महिला , मौके पर ही मौत , मातम में बदली खुशियां 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी
  21-04-2024
हिमाचल के मंडी जिला में एक शादी समारोह में नाचते हुए एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताते है कि महिला अपने भांजे की शादी में पहुंची हुई थी और डीजे पर जमकर डांस कर रही थी। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गोहर उपमंडल में एक महिला की डीजे की धुनों पर नाचते हुए अचानक मौत हो गई। महिला की मौत से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। 
महिला दूल्हे की काफी करीबी थी। मृतक महिला अपने भांजे की शादी में नाच रही थी। इसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़ी और मोके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि महिला की मौत हृदय गति रुकने से हुई होगी । हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय मनसा देवी पत्नी चंद्रमणि शर्मा निवासी गांव सायरी मझवाड़ मंडी के रूप में हुई है। 
बताया जा रहा है कि मनसा देवी अपने पूरे परिवार के साथ भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गोहर उपमंडल के मरहोट गांव में आईं थीं। शादी समारोह में शुक्रवार को धाम का आयोजन रखा गया था। इस दौरान शाम को डीजे आदि भी बज रहा था। सभी लोग डीजे पर नाचकर जश्न मना रहे थे। इसी जश्न के माहौल में मनसा देवी भी हिस्सा लेकर डीजे पर खूब डांस करने लगीं।
डांस करते करते अचानक मनसा देवी जमीन पर गिर पड़ी। मनसा देवी को गिरता देख वहां मौजूद लोग एकत्रित हुए और महिला की उठाना चाह। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तुरंत मनसा देवी को मंडी के मांडव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow