तिब्बत के अलावा चीन में भी कुछ सालों में बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की बढ़ी रुचि : दलाईलामा

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत के अलावा चीन में भी कुछ सालों में बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। चीन के लोग भगवान बुद्ध के बारे में पढ़ने और उन्हें समझने की कोशिश कर रहे

Apr 21, 2024 - 13:13
 0  33
तिब्बत के अलावा चीन में भी कुछ सालों में बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की बढ़ी रुचि : दलाईलामा

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    21-04-2024

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत के अलावा चीन में भी कुछ सालों में बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। चीन के लोग भगवान बुद्ध के बारे में पढ़ने और उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। 

धर्मगुरु ने शनिवार को मुख्य तिब्बती बुद्ध विहार मैक्लोडंगज में आयोजित दो दिवसीय प्रवचन में यह बात कही। धर्मगुरु ने कहा कि पहले लोग बौद्ध धर्म के प्रति गंभीर नहीं थे, लेकिन कुछ सालों से बुद्ध के शासन को विशेष रूप से ले रहे हैं और तर्क के आधार पर समझने की कोशिश कर रहे हैं।

दलाई लामा ने कहा कि बुद्ध के दर्शन और वचनों का मन की शांति के लिए विशेष महत्व है। बोले, मैं बचपन से ही शून्यता और बौद्ध चित का विचार और अभ्यास करता आया हूं और इससे लाभ हुआ है। बुद्ध के दर्शन और अभ्यास से मन की शांति तो मिलती ही है, इससे शारीरिक रूप से भी लाभ मिलता है। 

आज के आधुनिक समय में वैज्ञानिक लोग भी बौद्ध धर्म के प्रति रुचि दिखा रहे हैं और उनसे मिलने और बात करने भी आते हैं। बौद्ध चित का बहुत महत्व है। जब हम इसका अभ्यास करते हैं तो हमारी खुशी बढ़ जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow