दर्दनाक : चूना पत्थर खदान पर भूस्खलन की चपेट में आने से  44 वर्षीय मजदूर की मौत 

सिरमौर उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर भूस्खलन की चपेट में आने से  44 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत का दुखद समाचार

Mar 12, 2024 - 21:25
 0  42
दर्दनाक : चूना पत्थर खदान पर भूस्खलन की चपेट में आने से  44 वर्षीय मजदूर की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह   12-03-2024

सिरमौर उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर भूस्खलन की चपेट में आने से  44 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान मुल्तान सिंह पुत्र तुलसीराम साथ लगते गांव गनोग के

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह यहां आम दिनों की तरह ब्लास्टिंग भी हुई थी, जबकि भूस्खलन बाद दोपहर हुआ। जानकारी देते हुए माइनिंग इंजीनियर डीके सिन्हा ने कहा कि उन्हें बताया गया कि संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो रहे हैं, इसलिए शव को ददाहू ले जय गया। 

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक उनकी खदान पर काम नहीं करता था और वह संभवत घास काटने या अपने काम से यहां आया था। बीएमओ संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने बताया कि यहां पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सम्पर्क नहीं किया गया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow