पहल : थाने के अंदर कैदियों को करवाई जा रही मेडिटेशन  

पुलिस थाना बरमाणा में थाना प्रभारी रूप सिंह कथानिया ने एक अनूठी पहल शुरू की है। थाने के अंदर कैदियों को मेडिटेशन करवाई जा रही

Sep 30, 2023 - 15:55
 0  26
पहल : थाने के अंदर कैदियों को करवाई जा रही मेडिटेशन  

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     30-09-2023

पुलिस थाना बरमाणा में थाना प्रभारी रूप सिंह कथानिया ने एक अनूठी पहल शुरू की है। थाने के अंदर कैदियों को मेडिटेशन करवाई जा रही है। यही नहीं थाना प्रभारी समय-समय पर कैदियों की काउंसलिंग भी करते हैं। 

थाने के अंदर हर दिन कैदियों की शुरुआत 'ऊँ' के उच्चारण के साथ होती है। करीब 25 मिनट कैदी जेल के अंदर बैठ कर मेडिटेशन करते हैं। थाना प्रभारी रूप सिंह कथानिया ने बताया कि कैदियों की जीवन शैली में सुधार के लिए इसकी शुरुआत की गई है। मेडिटेशन इन कैदियों की दिनचर्या का मुख्य हिस्सा बन गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow