पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी तेज रफ़्तार जीप , आठ की लोगों की मौत, छह अन्य घायल

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आज एक जीप के नदी में गिरने के कारण उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरी गांव के समीप एक जीप सुनार नदी के पुल पर से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी

Apr 22, 2025 - 19:56
 0  61
पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी तेज रफ़्तार जीप , आठ की लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - इंदौर  22-04-2025
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आज एक जीप के नदी में गिरने के कारण उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरी गांव के समीप एक जीप सुनार नदी के पुल पर से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। 
इस वजह से उसमें सवार एक बालिका समेत आठ लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों का इलाज किया जा रहा है। जीप में सवार व्यक्ति पड़ोसी जबलपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow