नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत , तीन लापता , पिकनिक मनाने नदी में उतरे थे 11 दोस्त
राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक अभी लापता हैं। बताया जा रहा है कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने के लिए टोंक आए थे, जहां वह बनास नदी में नहाने के लिए गए थे। तभी पुराने पुल के पास ये हादसा हो गया। ये हादसा दोपहर को करीब डेढ़ बजे हुआ। 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 10-06-2025
What's Your Reaction?




