प्रदेश के हर मंडल 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : कटवाल

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया की जैसा कि हम जानते हैं कि देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 193 सदस्य देशों के समर्थन से 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” मनाने की घोषणा

Jun 19, 2024 - 16:20
 0  11
प्रदेश के हर मंडल 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : कटवाल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-06-2024

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया की जैसा कि हम जानते हैं कि देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 193 सदस्य देशों के समर्थन से 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” मनाने की घोषणा की थी। 

इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के निर्देशानुसार इस वर्ष भी विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में योग के कार्यक्रम किए जाएंगे। 

कार्यक्रम के लिए सभी जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक व मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने मण्डल में इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। इस योग दिवस के कायक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 4 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी भाजपा नेता, 2022 के प्रताशी, अपने अपने मंडलों में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

संजीव कटवाल ने कहा की भाजपा समस्त किसानों की ओर से पीएम मोदी का किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करने के लिए धन्यवाद भी करती है। पीएम मोदी ने देश के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में डीबीटी के जरिये 20 हजार करोड़ रुपए अंतरित किए। 

उन्होंने कहा कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की तरफ भी पीएम ने बड़े कदम उठाए है। उन्हें सम्मान और आय के नए साधन दोनों सुनिश्चित किए जाएंगे। कटवाल ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। कृषि निर्यात में देश अग्रणी बना है।A

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow