मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध आवाज उठा रहे थे, इसीलिए केन्द्र सरकार ने उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षडयंत्र रचा।
What's Your Reaction?