रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा , एचआरटीसी ने जारी किये आदेश 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में रक्षाबंधन पर 9 अगस्त और भैया दूज पर 23 अक्टूबर को महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के आदेश जारी हुए हैं। इन दोनों दिनों में हर साल की तरफ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा सभी डिप्टी डिवीजनल और रीजनल मैनेजर को रक्षा बंधन व भैया दूज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं

Aug 6, 2025 - 19:04
 0  33
रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा , एचआरटीसी ने जारी किये आदेश 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   06-08-2025

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में रक्षाबंधन पर 9 अगस्त और भैया दूज पर 23 अक्टूबर को महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के आदेश जारी हुए हैं। इन दोनों दिनों में हर साल की तरफ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा सभी डिप्टी डिवीजनल और रीजनल मैनेजर को रक्षा बंधन व भैया दूज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 
इन आदेशों के बाद रक्षाबंधन और भैया दूज पर महिलाएं एचआरटीसी की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी। यह सुविधा सुबह सूर्योदय के बाद से शाम को सूर्यास्त तक मिलेगी यानी रात में सरकारी बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत छूट पर यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मगर निगम प्रबंधन द्वारा रक्षा बंधन व भैया दूज पर महिलाओं को निगम की सभी बसों में निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है जिससे महिलाएं उक्त त्योहारों पर अपने भाईयों को मिलने जाती हैं। 
प्रदेश में एचआरटीसी के पास तीन हजार से अधिक बसें है। ऐसी सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन और भैया दूज पर निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पिछले कई सालों से महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जारी निदेशों में कहा गया है कि उक्त दिनों में महिलाओं को हर स्टापेज में बसें रोकी जाएं और सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow