वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई , अवैध खनन में जुटे 6 ट्रैक्टरों पर लगाया भारी जुर्माना.....
पांवटा साहिब के गोजर क्षेत्र में विभाग को जानकारी मिली कि नदी के किनारे खनन का अवैध काम चल रहा है। इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने तुरंत गोजर नदी पर छापा मारा
![वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई , अवैध खनन में जुटे 6 ट्रैक्टरों पर लगाया भारी जुर्माना.....](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_658e899510265.jpg)
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 29-12-2023
पांवटा साहिब के गोजर क्षेत्र में विभाग को जानकारी मिली कि नदी के किनारे खनन का अवैध काम चल रहा है। इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने तुरंत गोजर नदी पर छापा मारा।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में वन विभाग ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की, टीम को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक तो मौके से भाग निकले, लेकिन विभाग ने 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा।
इन ट्रैक्टरों का चालान करते हुए विभाग ने 1 लाख 22 हजार 686 रुपए का भारी जुर्माना लगाया। वन विभाग के डीएफओ, ऐश्वर्या राज ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ एक सख्त संदेश है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)