हिमाचल में उजड़े घरों को बनाने के लिए कानून में परिवर्तन करना पड़े तो करेंगे : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केदारनाथ और गुजरात के भुज में दिए गए विशेष राहत पैकेज की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दे

Sep 7, 2023 - 13:23
 0  55
हिमाचल में उजड़े घरों को बनाने के लिए कानून में परिवर्तन करना पड़े तो करेंगे : सीएम 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      07-09-2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केदारनाथ और गुजरात के भुज में दिए गए विशेष राहत पैकेज की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दे। आपदा से नुकसान की कैसे भरपाई करनी है, प्रदेश सरकार को इस पर कार्रवाई करनी है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उजड़े घरों को बनाने के लिए कानून में परिवर्तन करना पड़े तो करेंगे। सरकार हर घर को बसाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार हर काम कर रही है। सुलह के बछबाई में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्होंने केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता को नाकाफी बताया है। 

केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि केंद्र बताए कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की क्या मदद की है। उन्होंने कहा कि हर राज्य के लिए आपदा राहत में बजट होता है। इसकी एक किस्त जुलाई और एक किस्त दिसंबर में मिलती है। केंद्र सरकार ने दिसंबर माह में मिलने वाली किस्त को एडवांस में दे दिया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के समय 2021-22 में एजी की ओर से 315 करोड़ के लगाए गई आपत्ति के चलते 191 करोड़ रुपये लिए गए हैं, जबकि इसमें 126 करोड़ रुपये और लेने हैं। केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को मदद करती है तो उजड़े हर घर को बनाएगी। 

नहीं भी देती है तो प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से उजड़े घरों को बसाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में भारी त्रासदी हुई है, प्रदेश सरकार इस पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़कों में बेहतर कार्य हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow