हिमाचल से मुस्कान नेगी को राज्य निर्वाचन विभाग ने चौथी बार ‘स्टेट यूथ आइकन’ किया नियुक्त 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव निवासी मुस्कान नेगी को राज्य निर्वाचन विभाग ने चौथी बार ‘स्टेट यूथ आइकन’ बनाया है। दृष्टि बाधित मुस्कान नेगी को पहली बार साल 2017 में विधानसभा चुनावों के लिए ‘स्टेट यूथ आइकन’ बनाया

Mar 12, 2024 - 12:18
 0  27
हिमाचल से मुस्कान नेगी को राज्य निर्वाचन विभाग ने चौथी बार ‘स्टेट यूथ आइकन’ किया नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-03-2024

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव निवासी मुस्कान नेगी को राज्य निर्वाचन विभाग ने चौथी बार ‘स्टेट यूथ आइकन’ बनाया है। दृष्टि बाधित मुस्कान नेगी को पहली बार साल 2017 में विधानसभा चुनावों के लिए ‘स्टेट यूथ आइकन’ बनाया गया था। 

इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव, 2022 में विधानसभा चुनाव और अब 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भी स्टेट यूथ आइकन बनाया गया है। मुस्कान नेगी का कहना है कि 2017 में उन्होंने पहली बार वोट डाला था। तब से लेकर हर चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करती हैं। देश की मजबूती के लिए सभी को जरूर वोट करना चाहिए। 

मतदान करना हर नागरिक का न सिर्फ अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। इसे लेकर सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट करना बेहद जरूरी है। सरकार को कोसने से अच्छा है अपने विवेक के आधार पर चुनावों में मतदान करें। स्कूलों और कॉलेजों में जाकर मुस्कान युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करती है। 

मुस्कान का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी वह लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती हैं। हिमाचल प्रदेश विवि के संगीत विभाग से पीएचडी करने वाली मुस्कान नेगी आरकेएमवी कॉलेज शिमला में छात्राओं को संगीत पढ़ाती हैं।  दृष्टि बाधित होने के चलते तमाम मुश्किलों के बावजूद मुस्कान ने जेआरएफ पास किया है। 

स्कान सुरीली आवाज के बूते अलग पहचान बना चुकी हैं और अमेरिका तक आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। मुस्कान उमंग फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य रही हैं। दिव्यांग, जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती रही हैं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने मुस्कान के चौथी बार स्टेट यूथ आइकन बनने पर खुशी जाहिर की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow