होली के बाद मनाएंगे लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न , शिमला में बोले जयराम ठाकुर 

देश भर में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी इस पवन पर्व होली पर जगह-जगह रंग उत्सव देखने को मिला। प्रदेश की राजधानी शिमला में नेता प्रतिपक्ष और और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

Mar 25, 2024 - 19:06
 0  43
होली के बाद मनाएंगे लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न , शिमला में बोले जयराम ठाकुर 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-03-2024
देश भर में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी इस पवन पर्व होली पर जगह-जगह रंग उत्सव देखने को मिला। प्रदेश की राजधानी शिमला में नेता प्रतिपक्ष और और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है , लेकिन होली के बाद शीघ्र ही हम लोकसभा चुनाव की जीत का जश्न मनाएंगे। 
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी , वहीं उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर जीतकर परचम लहराएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में सबसे बड़ा पर्व  लोकसभा का चुनाव है और पूरा देश इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार बनाएगी। 
 
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से मैदान में उतारने पर विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति का क्षेत्र उनके लिए नया हो सकता है , लेकिन मैंने देखा है कि उन्होंने जिस भी क्षेत्र में काम किया है उन्होंने हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी एक साहसी छवि है और हिंदूवादी छवि पर उनका स्पष्ट रुख है। मुझे विश्वास है कि वह राजनीति में चीजों को शानदार तरीके से संभाल लेंगी और मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow