वोट चोर अभियान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : बलदेव तोमर

भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस पार्टी के तथाकथित वोट चोर अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की एक और नाकाम कोशिश है जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से भटकाने की। कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम फैलाकर अपने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और विफल शासन से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस 2022 में हिमाचल प्रदेश में बहुमत से सत्ता में आई, ऐसे में वोट चोरी की बात करना हास्यास्पद

Oct 6, 2025 - 19:40
 0  27
वोट चोर अभियान के नाम पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : बलदेव तोमर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-10-2025
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस पार्टी के तथाकथित वोट चोर अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की एक और नाकाम कोशिश है जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से भटकाने की। कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम फैलाकर अपने भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और विफल शासन से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस 2022 में हिमाचल प्रदेश में बहुमत से सत्ता में आई, ऐसे में वोट चोरी की बात करना हास्यास्पद और आत्म विरोधी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस के अनुसार वोट चोरी हो रही है, तो फिर हिमाचल में उनकी सरकार कैसे बनी? 
सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी जनता के सामने अपनी खोई हुई साख बचाने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा ले रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वोट चोरी की सबसे बड़ी मिसाल खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं , जिन्होंने नादौन विधानसभा चुनाव में वोट डाला और बाद में शिमला नगर निगम चुनाव में अपने पार्षद को भी वोट दिया। यह स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस के नेता स्वयं मतदाता नियमों की धज्जियां उड़ाने में अग्रणी हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर संगठित वोटर धांधली रैकेट चलाने के आरोप हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के नाम पर दो EPIC ID पाए जाना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि राहुल गांधी के करीबी सहयोगी भी मतदाता धोखाधड़ी में संलिप्त हैं। 
राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे पवन खेड़ा को “वोट चोर” मानते हैं और क्या उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करेंगे? तोमर ने कहा कि राहुल गांधी एक ओर घुसपैठियों का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर देश के गरीब और वंचित वर्ग को चोर कहकर उनका अपमान करते हैं। यह उनकी मानसिकता और दोहरे चरित्र को उजागर करता है। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा यही है झूठ, फरेब और वोट की राजनीति। भाजपा प्रवक्ता तोमर ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन वोट हटाने की कोई संभावना नहीं है। प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना वोटर को नहीं हटाया जा सकता। इसलिए राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यहीन हैं। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानती है कि SIR (Systematic Identification Register) लागू होने के बाद कांग्रेस का घुसपैठियों को संरक्षण और वोट फ्रॉड की राजनीति समाप्त हो जाएगी, इसलिए वे इस सुधार का विरोध कर रहे हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि पवन खेड़ा जैसे नेताओं की धांधली राहुल गांधी की जानकारी के बिना संभव ही नहीं हो सकती। इसलिए असली “वोट चोर” राहुल गांधी स्वयं हैं। कांग्रेस को चाहिए कि वह देश की जनता से माफी मांगे और वोट फ्रॉड के इस पाप से मुक्ति ले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow