हड़ताल पर 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी , अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी 

अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी पूरे प्रदेश में 24 घण्टे की हड़ताल पर है इनका कहना है कि मांगों को लेकर ना तो सरकार और ना ही प्रबंधन गंभीर है। जिला मुख्यालय नाहन में आज इन कर्मचारियों ने हड़ताल की जरिए अपना विरोध दर्ज करवाया। मीडिया से बात करते हुए 108 और 102 एंबुलेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि बार-बार अपनी मांगों के बारे में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा रहा है। मगर मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है

Oct 3, 2025 - 18:35
 0  6
हड़ताल पर 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी , अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-10-2025
अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी पूरे प्रदेश में 24 घण्टे की हड़ताल पर है इनका कहना है कि मांगों को लेकर ना तो सरकार और ना ही प्रबंधन गंभीर है। जिला मुख्यालय नाहन में आज इन कर्मचारियों ने हड़ताल की जरिए अपना विरोध दर्ज करवाया। मीडिया से बात करते हुए 108 और 102 एंबुलेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि बार-बार अपनी मांगों के बारे में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा रहा है। मगर मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा जो सीधे तौर पर उच्च न्यायालय और लेबर कोर्ट के आदेशों की भी अवमानना है। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है सड़कों पर दौड़ रही एंबुलेंस की हालत भी नहीं है और अधिकतर गाड़ियां दैनिक स्थिति में है और कर्मचारियों की आवाज उठाने पर प्रबंधन धमकियां किया दी जाती है। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो मजबूरन सभी कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
वही सीटू के जिला सचिव आशीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सीटू हर मोर्चे पर कर्मचारियों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है मगर अब सरकार और प्रबंधन के खिलाफ एक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले जब इन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को गई थी तो इन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था मगर हैरानी की बात है कि उस पर कोई गौर नहीं किया गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow