हिमाचल के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा आटे का पूरा कोटा  

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी

Apr 18, 2026 - 12:33
 0  45
हिमाचल के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा आटे का पूरा कोटा  

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    18-04-2026

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी, जिससे लाखों परिवारों को बाजार से महंगा आटा खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा।

पिछले तीन महीनों से चल रही इस कटौती के बीच अब विभाग ने राशन कार्ड पर मिलने वाली दालों के दामों में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है। फरवरी में 11 किलो, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो आटा मिला था और अब मई में भी यही मात्रा तय की गई है।

चावल की सप्लाई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और उपभोक्ताओं को छह किलो ही चावल मिल रहे हैं। वहीं रिफाइंड की सप्लाई अब तक डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है, जबकि इसके लिए ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। 

दालों के दामों में बदलाव किया गया है। उड़द की दाल 13 रुपये और मलका मसूर एक रुपये महंगी हो गई है, जबकि चना दाल 11 रुपये सस्ती की गई है। एनएफएसए उपभोक्ताओं को उड़द 89 रुपये, चना 61 रुपये और मसूर 67 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं एपीएल उपभोक्ताओं के लिए उड़द 94 रुपये, चना 66 रुपये और मसूर के दाम 72 रुपये प्रति किलो तय किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow