हिमाचल में कर्मचारियों ने डीए की अदायगी में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख  

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों ने डीए (महंगाई भत्ता) की अदायगी में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हिमाचल अध्यापक संघ के अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नेता वीरेंद्र चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर सरकार को चेतावनी

Aug 23, 2025 - 17:27
 0  98
हिमाचल में कर्मचारियों ने डीए की अदायगी में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला,   23-08-2025

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों ने डीए (महंगाई भत्ता) की अदायगी में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हिमाचल अध्यापक संघ के अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नेता वीरेंद्र चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते लंबित डीए जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।

रेंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों का 13% डीए अभी तक लंबित है। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में मई महीने में 3% डीए देने की घोषणा की थी, लेकिन अगस्त तक भी इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार बार-बार कहती है कि धन की कमी नहीं है, तो फिर कर्मचारियों को डीए क्यों नहीं मिल रहा।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जब सरकार कर्मचारियों को डीए तक नहीं दे पा रही, तो ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) कैसे देगी। डीए न मिलने से कर्मचारियों में गहरा रोष है और यदि इसे तुरंत जारी नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।


इसके साथ ही चौहान ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के अनेक पद खाली हैं जिन्हें शीघ्र भरने की आवश्यकता है। सरकार को चाहिए कि नए पदों को आयोग के माध्यम से तुरंत भरे ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुधरे और सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला बढ़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />