देश की मंडियों में सिरमौर के सफेद सोने की चमक , चोखे मिल रहे दाम , किसानों के चहरे खिले....

हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों की मंडियों में सिरमौर का लहसुन चमक बिखेर रहा है, इतना ही लहसुन, प्याज़, आलू, गन्ने सहित अन्य फसलों का दाम किसानों कों बेहतर

May 16, 2024 - 13:05
May 16, 2024 - 14:19
 0  131
देश की मंडियों में सिरमौर के सफेद सोने की चमक , चोखे मिल रहे दाम , किसानों के चहरे खिले....

सिरमौर की फसलें भारतवर्ष में गुणवत्ता के आधार पर टॉप पर...

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    16-05-2024

हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों की मंडियों में सिरमौर का लहसुन चमक बिखेर रहा है, इतना ही लहसुन, प्याज़, आलू, गन्ने सहित अन्य फसलों का दाम किसानों कों बेहतर मिलता हैं,सीजन की शुरुआत में ही किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिससे उनके चेहरे पर रौनक लौटी हैं।

भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी बताते हैँ की सिरमौर की फसलों कों मंडियों में अच्छा दाम मिल रहा हैं बात लहसुन की करें तो पिछले साल की अपेक्षा अधिक मिल रहे हैं। 

इस बार जिला सिरमौर के लहसुन की फसल रोग की चपेट में आने से खराब भी हुई है मगर दाम अच्छे मिलने से किसान खुश है,मंडियों में लहसुन 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जबकि पिछले साल किसानों को लहसुन के दाम 100 रूपए प्रति किलो से भी कम मिले थे। ऐसे में इस बार लहसुन के दाम अच्छे मिलने से किसान भी गदगद है।
सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में लहसुन की खोदाई का कार्य चला हुआ है, और कई क्षेत्रों में लहसुन कों मंडियों में बेच दिया गया हैं किसान खेतों से फसल निकाल कर मंडियों में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। 

बता दें कि सिरमौर का लहसुन गुणवत्ता में बेहतर होता है,सिरमौर का लहसुन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। यहां के लहसुन में एंटी आक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यही कारण है कि यहां के लहसुन की डिमांड देश सहित विदेशों में भी रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow