अंडर 14 छात्रा वर्ग खेल स्पर्धा में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं का दबदबा 

अंडर 14 गर्ल्स खेल स्पर्धा में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाई स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तनिष्का , वेदिका तथा अन्वेषा विजेता रही

Aug 17, 2023 - 18:57
 0  12
अंडर 14 छात्रा वर्ग खेल स्पर्धा में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं का दबदबा 
यंगवार्ता नूकस - नाहन  17-08-2023
अंडर 14 गर्ल्स खेल स्पर्धा में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाई स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तनिष्का , वेदिका तथा अन्वेषा विजेता रही। वहीं अंडर  14 शतरंज खेल प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
जोनल खेल स्पर्धा में विजयी रहने के पश्चात ये खिलाड़ी जिला स्तरीय अंडर 14 खेल स्पर्धा के लिए चयनित कर लिए गए है। ये खेल स्पर्धा राजगढ़ में 17 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त अरिहंत इंटर नेशनल स्कूल के छात्र रुद्र तथा वरुण नौहराधार में होने वाली जिला स्तरीय अंडर 14 वॉलीबॉल एवं लॉन्ग जंप स्पर्धा के लिए चयनित हो गए है। 
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक एवं प्रधानाचार्य दविंदर साहनी ने खिलाड़ियों  को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा सहभागिता तथा समूह में काम करने की भावना को जगाता है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। स्कूल प्रबंधन इकाई अध्यक्ष अनिल जैन व जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा आगामी स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow