नाबालिग से साथ दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी अश्लील तस्वीरें 

देवभूमि हिमाचल में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है , जहां एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में यह शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।  ऊना जिला के अंब थाना के तहत एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग को आरोपी ने डरावने वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

Apr 21, 2024 - 19:31
 0  226
नाबालिग से साथ दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी अश्लील तस्वीरें 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  21-04-2024
देवभूमि हिमाचल में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है , जहां एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में यह शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।  ऊना जिला के अंब थाना के तहत एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग को आरोपी ने डरावने वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
बताते हैं कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था अंब के समीप एक गांव की रहने वाली नाबालिग की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंब  के समीप ही सिलाई - कढ़ाई की दुकान चलती है। महिला ने बताया कि दुकान पर अक्सर उसकी 17 वर्षीय बेटी भी काम करती है। महिला ने बताया कि दुकान के समीप ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी गैर मौजूदगी में बेटी को डरावने वीडियो दिखाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। 
महिला का आरोप है कि आरोपी द्वारा बंदूक और चाकू की नोक पर उसे डरा धमका कर न केवल प्रताड़ित करता था बल्कि पिछले तीन वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना रहा था। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी से हजारों रुपए भी हड़प लिए। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी को न केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित किया है साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। 
इतना ही नहीं गत शनिवार को आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम साइट पर डाल दी , जिसके चलते उसकी बेटी काफी डरी और सहमी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसुधा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow