ऊना में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की टांग फेक्चर 

प्रदेश के आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की टांग फेक्चर हो गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफ

Apr 17, 2024 - 13:54
 0  19
ऊना में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की टांग फेक्चर 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 17-04-2024

प्रदेश के आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की टांग फेक्चर हो गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

जानकारी अनुसार पार्वती देवी पत्नी हरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, अप्पर बसाल बुधवार सुबह ऊना सामान लेने आई थी। इसी दौरान आईएसबीटी में बस से उतरने के बाद पंजाब रोडवेज ने महिला को कुचल दिया।  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। 

हादसे की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow