पावंटा साहिब - पड़ोसी द्वारा लगाई गई आग से लाखों के अखरोट की फसल स्वाह..
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भूतमड़ी में पड़ोस के 1 किसान द्वारा झाड़ियां जलाने के लिए लगाई गई आग से मंगलवार देर शाम बबलू चौहान की न केवल लाखों की अखरोट की फसल बर्बाद
![पावंटा साहिब - पड़ोसी द्वारा लगाई गई आग से लाखों के अखरोट की फसल स्वाह..](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_66692b7b6d532.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 12-06-2024
सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भूतमड़ी में पड़ोस के 1 किसान द्वारा झाड़ियां जलाने के लिए लगाई गई आग से मंगलवार देर शाम बबलू चौहान की न केवल लाखों की अखरोट की फसल बर्बाद हो गई। बल्कि 250 में से काफी पेड़ भी सूखने का भी अंदेशा है।
बबलू के अनुसार साथ लगती जमीन के मालिक ने उसके रोकने के बावजूद अपनी घासनी में झाड़ियां जलाने के लिए आग लगाई और बाद में बुझाने में मदद करने भी नहीं आया। उन्होंने बताया कि, हर साल वह अच्छी फसल होने पर करीब 4 लाख के अखरोट बेचते हैं।
इस बार पौधे झुलसने से फसल बर्बाद हो गई। पर्यावरण प्रेमी बबलू के अनुसार पुराने व बड़े पेड़ संभवतः सूखने से बच जाएं। मगर उन्नत किस्म के कुछ पौधे उन्होंने 2 पहले लगाए थे। जिनके बचने की उम्मीद नहीं है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)