प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध

Sep 29, 2024 - 21:50
 0  37
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    29-09-2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और इस उद्देश्य की पूर्ति में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

डॉ. शांडिल ने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और जन-जन को ज़हर मुक्त अन्न उपलब्ध करवाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना के तहत प्रथम चरण में 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी। 

प्राकृतिक खेती के उत्पाद को बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए 10 नए किसान उत्पादक संगठन गठित किए जाएंगे। इस वर्ष इस कार्य पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का आधार स्तम्भ है और प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले अनेक मेले, उत्सव एवं त्यौहार किसानों से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें और अपनी संस्कृति तथा परम्पराओं की रक्षा के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं को पौधरोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत 05 बच्चियों को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद राम, ग्राम पंचायत नौणी के पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर, मेला समिति के प्रधान जोगिन्द्र सिंह एवं सदस्य, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश ठाकुर, बीडीसी सदस्य अनीता, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, कार्यकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow