सत्ता वापसी का दावा कर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस : अनुराग ठाकुर 

सत्ता वापसी का दावा कर कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस 40 और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही है। सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही

Apr 20, 2024 - 16:15
 0  30
सत्ता वापसी का दावा कर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस : अनुराग ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    20-04-2024

सत्ता वापसी का दावा कर कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस 40 और भाजपा 400 पार की लड़ाई लड़ रही है। सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।  उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 में भी कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही थी लेकिन पीएम मोदी का नाम और काम बोलता है। 

अनुराग ठाकुर ने एक दफा फिर 400 सीट पार के दावे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस 40 सीट पार और भाजपा 400 सीट पार की चुनावी लड़ाई लड़ रही है। पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस जब ईवीएम पर आरोप लगा रही है। चुनाव में हार होती देख अब ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर ठीकरा फोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

तमिलनाडु में सत्ता का दुरूपयोग कर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम और भय फैला रहे हैं। भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार में बाबा साहब अंबडेकर का नाम ऊंचा किया है। उनके नाम से पंच तीर्थ भी बनाए गए। उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया। 

कांग्रेस ने तो उन्हें अपमानित और प्रताड़ित कर चुनाव हरवाने का कार्य किया था। गांधी परिवार से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने संविधान में बदलाव किए। लोकतंत्र का कत्ल करने का कार्य कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने संविधान में 62 दफा संशोधन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow