हिमाचल की महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं बड़ी बात 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामनवमी के अवसर पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने जहां माँ का आशीर्वाद लिया , वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी जमकर बरसे। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा धार्मिक प्रधानमंत्री मिला है , जिसके चलते आज रामनवमी के अवसर पर 500 वर्षों के बाद राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य आयोजन हो रहा

Apr 17, 2024 - 17:15
 0  51
हिमाचल की महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं बड़ी बात 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  17-04-2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामनवमी के अवसर पर मां चिंतपूर्णी के दरबार पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने जहां माँ का आशीर्वाद लिया , वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी जमकर बरसे। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा धार्मिक प्रधानमंत्री मिला है , जिसके चलते आज रामनवमी के अवसर पर 500 वर्षों के बाद राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य आयोजन हो रहा है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के चलते आज धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में जिस तरह से लोगों ने आज खासकर युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति जागरूकता आई है और जो समर्पण का भाव युवाओं के अंदर है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से हुआ है। उन्होंने कहा कि आज सोमनाथ धाम , केदारनाथ धाम , काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल हो या फिर अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा की सरकार ने देश की विरासत को बचाने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की 30 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया था जिसके चलते कांग्रेस सत्ता पर विराजमान हुई , लेकिन आज डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो चुका है।  लेकिन प्रदेश की महिलाओं को अभी तक ₹1500 महीना नहीं मिला है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि यदि सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस चाहती तो प्रदेश की 30 लाख महिलाओं से जो वायदा किया था उसे आज निभा देती क्योंकि कांग्रेस के पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत था यही नहीं जहां कांग्रेस के अपने 40 विधायक थे वहीं तीन आजाद विधायकों का सहयोग भी कांग्रेस पार्टी को ही मिल रहा था , लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ छल किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow