हिमाचल के कई भागों में पांच दिनों तक बारिश के आसार, अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती

Apr 24, 2024 - 15:53
 0  44
हिमाचल के कई भागों में पांच दिनों तक बारिश के आसार, अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-04-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 24 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 

शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 30 अप्रैल तक लगातार बारिश जारी रहने के आसार हैं। 

26 से 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। 29 व 30 अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow