हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक बारिश बर्फबारी की संभावना  

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना

Apr 19, 2024 - 16:13
 0  46
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक बारिश बर्फबारी की संभावना  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     19-04-2024

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों के लिए अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 24 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 20 और 21 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow