निजी बस और एक कार में जोरदार टक्कर, हादसे में तीन जख्मी
चंडीगढ़-शिमला हाई-वे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। कंडाघाट से शिमला की तरफ एक निजी बस और एक कार में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल
![निजी बस और एक कार में जोरदार टक्कर, हादसे में तीन जख्मी](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_6672b573d38cb.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - कंडाघाट 19-06-2024
चंडीगढ़-शिमला हाई-वे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। कंडाघाट से शिमला की तरफ एक निजी बस और एक कार में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसा नगर पंचायत कंडाघाट के सिलहारी वॉर्ड में फोरलेन निर्माणाधीन टनल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुआ है।
कार में कुल चार लोग सवार थे, जो कि घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कंडाघाट सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। घायलों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। गंभीर रूप से घायल महिला को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)