देश के मीडिया को अपमानित करने वाले कांग्रेस नेताओं से नहीं की जा सकती राष्ट्र निर्माण की उम्मीद : मेला राम शर्मा

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का जिस तरह से अपमान हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि वह स्वयं भी 38 वर्षों तक सूचना जनसंपर्क विभाग में कार्य करते हुए मीडिया के साथ जुड़े रहे और जिस तरह से कांग्रेस की रैली में न केवल मीडिया के लिए बैठने की उचित व्यवस्था ही नहीं थी

May 28, 2024 - 14:27
May 28, 2024 - 14:55
 0  13
देश के मीडिया को अपमानित करने वाले कांग्रेस नेताओं से नहीं की जा सकती राष्ट्र निर्माण की उम्मीद : मेला राम शर्मा
 
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  28-05-2024
हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का जिस तरह से अपमान हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि वह स्वयं भी 38 वर्षों तक सूचना जनसंपर्क विभाग में कार्य करते हुए मीडिया के साथ जुड़े रहे और जिस तरह से कांग्रेस की रैली में न केवल मीडिया के लिए बैठने की उचित व्यवस्था ही नहीं थी अपितु राहुल गांधी द्वारा लगभग आधे घंटे तक मीडिया को बिकाऊ करार देते हुए अपमानित करते रहे। 
 
 
कांग्रेसी नेताओं को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा देश में लोकतंत्र की मजबूत कड़ी रहा है और मीडिया का अपमान करना राष्ट्र का अपमान है और इसे इस तरह से बिकाऊ करार देना कांग्रेसी नेताओं की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कभी कांग्रेसी नेता देश की जानी-मानी अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत जैसी पद्मश्री सम्मान से अलंकृत महिला को बिकाऊ बताकर महिला शक्ति का अपमान करते  हैं और अब पत्रकारों को भी बिकाऊ बताकर राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मीडिया के बारे में अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के बड़े नेता इस तरह की बयानबाजी करके देश के मीडिया को अपमानित करेंगे तो राष्ट्र निर्माण के लिए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आह्वान किया कि कांग्रेसी नेताओं के घटिया आचरण का जवाब 1 जून को उन भाजपा नेताओं को वोट डालकर दें जो हमेशा मीडिया का सम्मान करते आए हैं और राष्ट्र के निर्माण में हमेशा सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow