कांग्रेस पार्टी और सहयोगी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए उतरे हैं चुनावी चुनाव मैदान में : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 1 जून, 2024 को होने वाला लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो गरीब कल्याण , महिला सम्मान , युवा उत्थान और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चली है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग हैं

Apr 18, 2024 - 18:19
Apr 18, 2024 - 18:31
 0  15
कांग्रेस पार्टी और सहयोगी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए उतरे हैं चुनावी चुनाव मैदान में : डा. बिंदल
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-04-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 1 जून, 2024 को होने वाला लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो गरीब कल्याण , महिला सम्मान , युवा उत्थान और देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चली है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग हैं जो अपने परिवारों को बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एक और दुनिया के महान नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को मिटाने का संकल्प लेकर चुनाव में उतरे हैं। 
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इनके साथी भ्रष्टाचारियों को बचाने चुनाव मैदान में उतरे हैं। एक ओर मोदी के 10 साल का देश के विकास का ट्रैक रिकॉर्ड है जो मोदी की गारंटी है , दूसरी ओर झूठ का , भ्रष्टाचार का , तुष्टीकरण का , जाति , धर्म , सम्प्रदाय के आधार पर वोट मांगने का पुलिंदा है। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में देश को पीछे धकेलने का काम किया और खोखले नारे लगाकर वोट बटोरते रहे। 
70 साल के बाद कश्मीर समस्या का हल हुआ, 70 साल के बाद तीन तलाक समाप्त हुआ , 70 साल के बाद धारा 370 और 35ए समाप्त हुई , 70 साल के बाद आतंकवाद पर नकेल लगी , 70 साल के बाद भारत दुनिया की 5वीं आर्थिक महाशक्ति बना , 70 साल के बाद 25 करोड़ गरीब , गरीबी रेखा से बाहर आये , 40 साल के बाद 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में मिला। 
70 साल के बाद श्रीराम जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, 70 साल बाद काशी विश्वनाथ की भव्यता का उदय हुआ। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि मोदी जी का संकल्प है कि अगले 5 साल में भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाना है। भारत को उत्पादकता का हब बनाकर करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाना है। 
10 करोड़ बहनो को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से शक्तिशाली बनाते हुए 4 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। किसान कल्याण, गरीब की सेवा और भारत का उत्थान यह लक्ष्य लेकर भाजपा चुनाव मैदान में है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow