जो बिकने वाले थे वह भाजपा में जा चुके हैं , अब कांग्रेस पार्टी में नहीं है कोई बिकाऊ लीडर : मुख्यमंत्री

जिन लोगों को पैसों की हवस थी उन लोगों ने अपनी बोली लगाकर खुद को बेच डाला है , लेकिन अब कांग्रेस में कोई भी लीडर बिकने वाला नहीं है। यह बात आज दिल्ली से धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही

Apr 8, 2024 - 19:19
Apr 8, 2024 - 19:36
 0  113
जो बिकने वाले थे वह भाजपा में जा चुके हैं , अब कांग्रेस पार्टी में नहीं है कोई बिकाऊ लीडर : मुख्यमंत्री
 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  08-04-2034
जिन लोगों को पैसों की हवस थी उन लोगों ने अपनी बोली लगाकर खुद को बेच डाला है , लेकिन अब कांग्रेस में कोई भी लीडर बिकने वाला नहीं है। यह बात आज दिल्ली से धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकने वालों के विरुद्ध उनके पास पुख्ता सबूत है और भारतीय जनता पार्टी ने बिकाऊ नेताओं को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक नेता षड्यंत्र के सरगना है जिन्हें बिकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता इन बिकाऊ नेताओं को आने वाले समय में सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो गारंटी दी गई थी उसे सरकार द्वारा पांच वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 में से पांच गारंटी पूरी कर ली है जबकि अन्य गारंटी को भी पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लोकसभा के चारों सीटों के अलावा 6 सीटों पर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भी सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने जा रही है और तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर जल्द ही फ़ैसला होने की संभावना है। ऐसे में 62 सीटों वाली विधानसभा में 34 कांग्रेस के विधायक हैं। 
इसलिए भाजपा नेताओं के राज्य में सरकार बनाने के दावे में कोई दम नहीं है। वह केवल झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता बताएं कि वह किस प्रकार प्रदेश में सरकार बनाएँगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस पार्टी सच प्रदेश की जनता के सामने रखी है और राज्य सरकार पूरी ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाएगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के बारे में अंतिम दौर की चर्चा हो चुकी है। जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी और अच्छे व स्वच्छ छवि वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी की टिकट दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow