प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन का पढ़ेंगे इतिहास

हिमाचल प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी राष्ट्र के इतिहास के साथ-साथ हिमाचल की संस्कृति, प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में भी पढ़ेंगे

Jan 21, 2026 - 13:55
Jan 21, 2026 - 14:01
 0  15
प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन का पढ़ेंगे इतिहास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    21-01-2026

हिमाचल प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी राष्ट्र के इतिहास के साथ-साथ हिमाचल की संस्कृति, प्राचीन मंदिरों और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में भी पढ़ेंगे। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के पाठ्यक्रम में इतिहास की किताब में पझौता आंदोलन के अलावा हिमाचल का इतिहास भी पढ़ाया जाएगा। 

प्रदेश सरकार समेत शिक्षा निदेशालय ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को एससीईआरटी सोलन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पाठ्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने पहला ड्राफ्ट शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष पेश किया। इसमें मंत्री ने भी कई सुझाव दिए।

ड्राफ्ट में बताया गया कि छठी से आठवीं कक्षा तक इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में बदलाव किया जा रहा है। इसमें इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि पुस्तकों में किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच, जीवन से जुड़े कौशल, प्रदेश की संस्कृति, कला, साहित्य, प्राचीन मंदिरों, किलों और प्रजामंडल एवं सिरमौर के पझौता आंदोलन जैसे स्वतंत्रता संग्राम के विषयों को शामिल किया जाए। 

स्वतंत्रता संग्राम में अपनी वीरता के माध्यम से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले वीरों की विस्तृत जानकारी भी पाठ्यक्रम में होगी, ताकि युवा पीढ़ी इसे जान सके। पाठ्यक्रम में प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, लोक कलाओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ-साथ हिमाचल पर केंद्रित प्रागैतिहासिक काल से लेकर हिमाचल के राज्य बनने तक की सारगर्भित जानकारी भी होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow