कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान, महामहिम से सार्वजनिक माफ़ी मांगे मंत्री : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के निर्णय एवं कार्यशैली के ऊपर वर्तमान कांग्रेस और उनके मित्र मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी वह अवांछनीय है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विभिन्न बयान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के सर्वोच्च स्थान पर बैठे हुए राज्यपाल के प्रति पूरी तरह से अपमान

Jun 28, 2024 - 20:00
Jun 28, 2024 - 20:56
 0  26
कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान, महामहिम से सार्वजनिक माफ़ी मांगे मंत्री : डा. बिंदल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-06-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के निर्णय एवं कार्यशैली के ऊपर वर्तमान कांग्रेस और उनके मित्र मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी वह अवांछनीय है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विभिन्न बयान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के सर्वोच्च स्थान पर बैठे हुए राज्यपाल के प्रति पूरी तरह से अपमान है। 
यह बात निश्चित रूप से कही गई थी की फाइलें मंत्री महोदय के पास है और उसके बाद मंत्री द्वारा बार-बार मीडिया के अंदर इस बात को उछालना की राज्यपाल ने किसी विशेष कार्य को रोक कर रखा है, यह टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान करना है। बिंदल ने कहा कि यह सरकार लगातार लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के हनन के लिए जानी जाती है। 
लोकतंत्र हनन वाली है यह सुखविंदर सिंह सुक्खू कि कांग्रेस सरकार। बिंदल ने मांग की कांग्रेस पार्टी के गैर जिम्मेदार मंत्री जिन्होंने इस प्रकार का बयान दिया है, उन्हें महामहिम राज्यपाल से सार्वजनिक क्षमा याचना करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow