उपमुख्यमंत्री ने किया 1971 कैफ़े एवं रेस्टोरेंट का शुभारंभ , मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति पर आउटसोर्सिंग मॉडल के तहत होगा संचालन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नए आयाम देने और आतिथ्य एवं सेवा क्षेत्र में युवाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को मुबारिकपुर स्थित चिंतपूर्णी हिल्स में नव-स्थापित '1971 कैफ़े एवं रेस्टोरेंट' का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए स्थानीय उद्यमशीलता और रोजगार को भी बढ़ावा देगी
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 27-09-2025
उपमुख्यमंत्री ने मंदिर के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण पर 250 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए देवभूमि हिमाचल के पावन मंदिरों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है , जिससे धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?



