नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चार तस्करों से बरामद की 88 करोड़ की ड्रग्स , आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने की मोदी सरकार की मुहिम को गति देते हुए इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपए की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार की ओर से ड्रग माफिया पर कोई रहम नहीं किया जाएगा

Mar 16, 2025 - 18:42
Mar 16, 2025 - 19:03
 0  76
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चार तस्करों से बरामद की 88 करोड़ की ड्रग्स , आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  16-03-2025

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने की मोदी सरकार की मुहिम को गति देते हुए इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपए की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार की ओर से ड्रग माफिया पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। उन्होंने 88 करोड़ रुपए की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त करने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बधाई देते हुए कहा कि ड्रग्स की बड़े पैमाने पर हुई यह बरामदगी जांच के लिए अपनाए जा रहे ‘बॉटम टु टॉप’ और ‘टॉप टु बॉटम’ अप्रोच की शानदार सफलता का प्रमाण है। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “ड्रग कार्टेल के लिए कोई रहम नहीं। मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत के निर्माण के अभियान को गति देते हुए, 88 करोड़ रुपए की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गई और इंफाल एवं गुवाहाटी जोन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। ड्रग की यह खेप जांच के लिए अपनाए जा रहे ‘बॉटम टु टॉप’ और ‘टॉप टु बॉटम’ अप्रोच की शानदार सफलता का प्रमाण है। ड्रग्स की हमारी तलाश जारी है। ब्यूरो की टीम को हार्दिक बधाई। ब्यूरो के इम्फाल जोन के अधिकारियों ने पहली कार्रवाई में 13 मार्च को सूचना के आधार पर लिलोंग क्षेत्र के पास एक ट्रक को रोका और वाहन की पूरी तरह से टोह लेने के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में टूल बॉक्स, केबिन से 102.39 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की गोलियां बरामद कीं। ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़ा भी गया। 

बिना किसी देरी के टीम ने तुरंत एक फॉलोअप कार्रवाई की और लिलोंग क्षेत्र से प्रतिबंधित सामग्री के संदिग्ध रिसीवर को पकड़ लिया। उसके पास से एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल ड्रग तस्करी के लिए किया जाता था। बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिबंधित सामग्री का संदिग्ध स्रोत मोरेह है। मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। प्राप्त सूचना के आधार पर उसी दिन एक अन्य अभियान में ब्यूरो के गुवाहाटी जोन के अधिकारियों ने सिलचर के पास असम-मिज़ोरम सीमा पर एक एसयूवी कार को रोका और उसकी गहन तलाशी ली, जिसमें वाहन के स्पेयर टायर के अंदर छिपाई गई 7.48 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद हुईं और वाहन सवार को भी पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी का स्रोत मणिपुर का मोरेह था और संदिग्ध गंतव्य करीमगंज था। मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow