एचआरटीसी के प्रदेश भर में 1226 रूट अभी भी बंद , 2500 रूटों पर शुरू हुई निगम की बस सेवा

भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में बंद हुए करीब 3700 रूटों में से एचआरटीसी ने 2500 रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया है, लेकिन अभी भी 1226 रूट प्रदेश भर में बंद हैड्ड। इन रूटों के बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

Aug 20, 2023 - 17:43
 0  6
एचआरटीसी के प्रदेश भर में 1226 रूट अभी भी बंद , 2500 रूटों पर शुरू हुई निगम की बस सेवा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-08-2023

भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में बंद हुए करीब 3700 रूटों में से एचआरटीसी ने 2500 रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया है, लेकिन अभी भी 1226 रूट प्रदेश भर में बंद हैड्ड। इन रूटों के बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट बंद होने से जहां प्रदेश के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं एचआरटीसी को रोजाना लाखों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। 
एचआरटीसी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा रूट मंडी और कुल्लू जिला में प्रभावित हैं। मंडी जिला में 130 और कुल्लू जिला में 167 रूट प्रभावित हैं। इसके अलावा रामपुर यूनिट में 118 और सुंदरनगर यूनिट में 96 रूट प्रभावित है। वहीं प्रदेश में एचआरटीसी की 180 बसें अभी भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में फंसी हुई हैं। 
एचआरटीसी की बसें ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने, नौकरी पेशा लोगों को दफ्तरों तक पहुंचाने और किसानों-बागवानों व दुग्ध उत्पादकों के उत्पादों को मार्केट तक पहुंचाती हैं। ऐसे में एचआरटीसी की सेवाएं बंद होने से प्रदेश के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन एचआरटीसी को घाटे से निकालने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आई आपदा से एचआरटीसी की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है।

एचआरटीसी के प्रभावित बस रूट 

परमाणु 16 , सोलन 24 ,  नाहन 22 , तारादेवी 77,  शिमला लोकल 35 , ग्रामीण 77 , करसोग 74 ,  रामपुर 118 ,  रोहडू 53 , रिकांगपिओ 01 , हमीरपुर 38 , बिलासपुर 31 , देहरा 16 , नालागढ़ 12 , यूनिट रूट ,  मंडी 130 ,  सुंदरनगर 96 , धर्मपुर 33 , सरकाघाट 94 , कुल्लू 167 ,  केलांग 18 ,  धर्मशाला 10 , नगरोटा बगवां 18 , पालमपुर 11 ,  पठानकोट 05 , जोगिंद्रनगर 04 ,  चंबा 34 और  बैजनाथ के 12 बस रूट प्रभावित हुए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow