एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें , हैदराबाद से सोलन पहुंची प्रोटोटाइप बस
प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को ई-मोबिलिटी की दिशा में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में एचआरटीसी बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करके सरकार द्वारा निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस श्रृंखला में पहली प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद से सोलन पहुँच चुकी है। आगामी दो दिनों में सोलन-शिमला मार्ग पर इस ई-बस का ट्रायल किया जाएगा
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 06-01-2026
What's Your Reaction?



