बाल विज्ञान प्रतियोगिता में BVN स्कूल संगड़ाह की दिव्या ज्योति व यशस्वी प्रदेश भर में अव्वल
एनआईटी हमीरपुर में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उपमंडल संगडाह के बीवीएन पब्लिक हाई स्कूल संगड़ाह की दिव्या ज्योति और यशस्वी भारद्वाज ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान
![बाल विज्ञान प्रतियोगिता में BVN स्कूल संगड़ाह की दिव्या ज्योति व यशस्वी प्रदेश भर में अव्वल](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_658152f61820d.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 19-12-2023
एनआईटी हमीरपुर में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उपमंडल संगडाह के बीवीएन पब्लिक हाई स्कूल संगड़ाह की दिव्या ज्योति और यशस्वी भारद्वाज ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।
बीवीएन स्कूल के शिक्षक कपिल भारद्वाज ने बताया कि दिव्या ज्योति और यशस्वी भारद्वाज ने प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि संगड़ाह उपमंडल मुख्यालय में एक छोटे-से पब्लिक स्कूल के बच्चे इस मुकाम तक पहुंचा है।
प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए परिजनों सहित स्कूल के सभी अध्यापकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की। गौरतलब है कि इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों से लगभग 4000 स्कूलों के 600 स्कूली बच्चों ने विज्ञान संबंधित गतिविधियों में भाग लिया था।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)