भट्ठाकुफर में सड़क धंसने के बाद फोरलेन निर्माण पर लगाई रोक हटाई,दिशा निर्देश जारी 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के भट्ठाकुफर में सड़क धंसने के बाद फोरलेन निर्माण पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। जिला प्रशासन ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के बाद इस क्षेत्र में फोरलेन निर्माण पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया

Jan 7, 2026 - 16:09
 0  11
भट्ठाकुफर में सड़क धंसने के बाद फोरलेन निर्माण पर लगाई रोक हटाई,दिशा निर्देश जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    07-01-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के भट्ठाकुफर में सड़क धंसने के बाद फोरलेन निर्माण पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। जिला प्रशासन ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के बाद इस क्षेत्र में फोरलेन निर्माण पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया है। इस बारे में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

हालांकि, एनएचएआई और फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी को जीएसआई की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही मौके पर काम करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन भी इसके काम पर निगरानी रखेगा। शहर के भट्ठाकुफरर क्षेत्र में ढली-कैथलीघाट फोरलेन के तहत टनल का निर्माण हो रहा है। 

बीते साल 22 नवंबर को यहां भट्ठाकुफर बाजार में अचानक संपर्क सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। यहां करीब 12 फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा पड़ गया था। इसमें स्कूल बस भी फंस गई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र में कई महीनों से धंसाव हो रहा है जिससे उनके मकानों में भी दरारें आ गई हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने टनल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।

करीब 33 मीटर नीचे फोरलेन टनल का निर्माण चल रहा है। अभी तक करीब 500 मीटर टनल का काम पूरा हुआ है। लोगों का कहना था कि इस निर्माण कार्य के चलते ही इस क्षेत्र में जमीन धंस रही है। लोग इस पर आक्रोशित भी हो गए थे। लोगों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन में तुरंत मौके पर टनल निर्माण के काम पर रोक लगा दी थी। सरकार ने भी जांच बैठा दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow