भाजपा मुद्दा विहीन पार्टी,चुनाव में सबक सिखाएगी जनता : संजय अवस्थी

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने भाजपा के आरोपों पर वार किया है और भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि जिसके घर शीशे के हो वो दूसरे के घर पर पत्थर नही मरते। उन्होंने कहा  भाजपा मुदहविहीन पार्टी बन चुकी

Apr 24, 2024 - 15:42
 0  5
भाजपा मुद्दा विहीन पार्टी,चुनाव में सबक सिखाएगी जनता : संजय अवस्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-04-2024

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने भाजपा के आरोपों पर वार किया है और भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि जिसके घर शीशे के हो वो दूसरे के घर पर पत्थर नही मरते। उन्होंने कहा  भाजपा मुदहविहीन पार्टी बन चुकी है और इन चुनाव में भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है केवल आरोप प्रत्यऱोप की राजनीति कर रहे है।

5 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और उनके पास कोई उपलब्धि नही है जिसे लेकर जनता के बीच लेकर जाए ।15 महीने के कार्यकाल के दौरान जिस तरह की मानसिकता भाजपा ने दिखाई है उससे भी लोगो मे रोष है और इन चुनाव में प्रदेश की जनता ही उन्हें सबक सिखाएगी। 

कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस की वापसी में लेकर उठे विवाद पर कहा कि मुसाफिर की वापिसी का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेगे। दो दिन पहले वे समर्थकों के कांग्रेस कार्यालय आए थे। 

बैठक में भी शामिल हुए थे लेकिन उनकी वापिसी को लेकर कोई विवाद नही है जो प्रक्रिया है उसके तहत ही सभी बागियों की वापिसी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए रणनीति बना दी है और  जल्द ही अपने अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow