मंडी नगर निगम पर भाजपा ने लहराया परचम , वीरेंद्र भट्ट मेयर तो माधुरी कपूर बनीं डिप्टी मेयर

डेढ़ महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम मंडी को मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। निवर्तमान डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट को मेयर की कुर्सी मिली है तो माधुरी कपूर को डिप्टी मेयर चुना गया है। 

Nov 25, 2023 - 16:48
Nov 25, 2023 - 16:58
 0  78
मंडी नगर निगम पर भाजपा ने लहराया परचम , वीरेंद्र भट्ट मेयर तो माधुरी कपूर बनीं डिप्टी मेयर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  25-11-2023

डेढ़ महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर निगम मंडी को मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। निवर्तमान डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट को मेयर की कुर्सी मिली है तो माधुरी कपूर को डिप्टी मेयर चुना गया है। 

भाजपा के लंबे मंथन के बाद यह दोनों पद सुशोभित हुए हैं। हालांकि इन पदों को भरने के लिए भाजपा पार्षदों और भाजपा के नेताओं में लंबा मंथन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इसमें शामिल रहे और मोर्चा संभाले रखा। शनिवार सुबह गहन मंथन के बाद आखिरकार इन दोनों को पदों पर बैठाया गया है। 

भाजपा की तरफ से सभी पार्षदों ने इस इनको समर्थन दिया है। हालांकि एक महिला पार्षद ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी और वह शामिल नहीं हो पाई। हालांकि शपथ के बाद महिला पार्षद निगम कार्यालय पहुंची। उधर, कांग्रेस की ओर से मात्र चार ही पार्षद होने के चलते सत्ताधारी दल इस चुनाव में कुछ भी नहीं कर पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow