बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

Oct 6, 2025 - 11:43
 0  68
बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-10-2025

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं लाहौल घाटी में रात से बर्फबारी हो रही है। जबकि राजधानी शिमला सहित कुल्लू व अन्य भागों में बारिश का दौर जारी है। 

इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, दारचा, जिस्पा और सेवन सिस्टर पीक में भी ताजा बर्फबारी हुई है। बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी सफेद हो गईं हैं।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी, ऊना हमीरपुर व बिलासपुर में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

बाकि जिलों में येलो अलर्ट है। 7 अक्तूबर को कांगड़ा, मंडी, चंबा, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी से रविवार को लेह-मनाली हाईवे सुबह से दोपहर तक छह घंटे बंद रहा। बारालाचा और शिंकुला दर्रे पर कई वाहन फंस गए हैं। 

मंडी के शिकारी देवी में भी पहली बार फाहे गिरे हैं। उधर, चंबा की चोटियों के अलावा धर्मशाला में धौलाधार की चोटियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। मानसून लौटने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बर्फबारी से पर्यटकों और होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। 

बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और रोहतांग दर्रे के कई हिस्सों में फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मणिमहेश, चौबिया, कुगति जोत, खपरांस, काली छौ और सचे पास बर्फ से ढक गए हैं। खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow