सिरमौर माईन ऑनर संघ के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह फौजी का आकस्मिक निधन
जिला सिरमौर माईन ऑनर संघ के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह फौजी(8२) का रविवार निधन हो गया। जिले में खनन माईनों के साथ क्षेत्र के विकास में उनका खास योगदान रहा है। पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे
![सिरमौर माईन ऑनर संघ के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह फौजी का आकस्मिक निधन](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_65a3e14823c70.jpg)
माईन ऑनर संघ व पांवटा प्रेस क्लब समेत संगठनों ने जताया शोक
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 14-01-2024
जिला सिरमौर माईन ऑनर संघ के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह फौजी(8२) का रविवार निधन हो गया। जिले में खनन माईनों के साथ क्षेत्र के विकास में उनका खास योगदान रहा है। पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
ग्राम पंचायत कमरऊ के देवलां गांव में उनका रविवार शाम करीब सवा तीन बजे निधन हो गया। सोमवार को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। सिरमौर माईन ऑनर संघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, गिरिपार हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, इंदर सिंह ठाकुर, कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, पूर्व प्रधान खतर सिंह ठाकुर, तोता राम तोमर, सीआर शर्मा, खतरी राम ठाकुर, फतेह सिंह राणा, सिंघा राम शर्मा, दलीप तोमर, उदय शर्मा, सुरेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान सतौन रजनीश चौहान, मंगी राम ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, इंद्र राणा, दीप चंद तोमर, रामलाल, ज्ञान प्रकाश, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, प्रवेश चौहान, बलबीर ठाकुर, पूरन तोमर, दिनेश ठाकुर, मनोज चौहान व जय सिंह ठाकुर समेत विभिन्न संगठनों के पद्याधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि कई वर्षों तक सिरमौर माईन ऑनर संघ के पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह फौजी का जिले में खनन माईनों व गिरिपार क्षेत्र के विकास, उत्थान व गिरिपार की हाटी मुहीम में भी विशैष योगदान रहा है। शोक की इस घड़ी में माईन ऑनर संघ पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)