7,950 विद्यार्थियों ने किया इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन , ऊना से सर्वाधिक 1,301 छात्रों ने किया अप्लाई

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की आवेदन प्रक्रिया में इस बार लाहौल-स्पीति पिछड़ा गया है। ऊना जिले से 1,301 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। लाहौल-स्पीति से महज 25 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाने के लिए अपने आइडिया दिए हैं। पूरे प्रदेश से 7,950 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पूर्व में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई थी लेकिन कम आवेदनों के चलते इसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया था

Oct 17, 2024 - 01:45
Oct 17, 2024 - 01:56
 0  36
7,950 विद्यार्थियों ने किया इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन , ऊना से सर्वाधिक 1,301 छात्रों ने किया अप्लाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-10-2024

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की आवेदन प्रक्रिया में इस बार लाहौल-स्पीति पिछड़ा गया है। ऊना जिले से 1,301 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। लाहौल-स्पीति से महज 25 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाने के लिए अपने आइडिया दिए हैं। पूरे प्रदेश से 7,950 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पूर्व में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई थी लेकिन कम आवेदनों के चलते इसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया था। स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नई सोच को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू की है। 
योजना में कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थी अपने आइडिया देते हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। अब ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गया है। मॉडलों के विभिन्न आइडियों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर इन मॉडल आइडिया की कमेटी जांच करेगी। इसके बाद उन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए प्रेषित किया जाएगा। विद्यार्थियों के आइडिया चयनित होने के बाद विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे विद्यार्थी मॉडलों को तैयार करेंगे।

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में प्रदेशभर से 7,950 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाने के लिए अपने आइडिया भेजे हैं। एससीईआरटी सोलन के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में ऊना से 1,301, लाहौल-स्पीति से 25 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल 15 अक्टूबर तक खोला गया था। अब राज्य स्तर पर मॉडलों की जांच होगी। प्रदेश के ज़िलों में बिलासपुर 797 , चंबा 395 , हमीरपुर 1021 , कांगड़ा 1195 , किन्नौर 50 , कुल्लू 288 , लाहौल-स्पीति 25 , मंडी 927 , शिमला 813 , सिरमौर 289 , सोलन 849 और ऊना जिला से सबसे अधिक 1301 आवेदन आये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow