2027 के विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी में जुटी भाजपा , बिंदल की मौजूदगी में धूमल और शांता से नड्डा की मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश के दो वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार के घर जाना , अगले विधानसभा चुनाव 2027 को साधने की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिंदल को नड्डा को साथ ले जाना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश के दो वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार के घर जाना , अगले विधानसभा चुनाव 2027 को साधने की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिंदल को नड्डा को साथ ले जाना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जगत प्रकाश नड्डा अपने संगठन को सेट कर मजबूत कर रहे है और सभी परेशानियों का नवार्ण कर रहे है। नड्डा सभी कोनों को सहेज कर बेहतरीन तालमेल करना चाहते है, यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री का एक बहुत बड़ा कदम है। 2022 में जो जख्म भाजपा को मिले और कांग्रेस सरकार सत्ता में आई उससे जनता को ज़ख्म मिले।
What's Your Reaction?

