मानसून ने तोड़ी पर्यटन उद्योग की कमर , बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं के डर से प्रदेश में न के बराबर पहुंच रहे पर्यटक
लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं ने इस साल प्रदेश के पर्यटन उद्योग को गहरी चोट पहुंचाई है। मौसम विभाग की चेतावनियों और सड़क मार्गों के बार - बार बाधित होने के कारण पर्यटकों का रुख प्रदेश की ओर लगभग थम सा गया है। पहाड़ों की ओर घूमने आने वाले सैलानियों की भीड़ जहां हर साल जुलाई - अगस्त में चरम पर होती थी, वहीं इस बार होटलों के कमरे खाली पड़े हैं, टैक्सी स्टैंड सूने हैं और बाजारों में रौनक गायब हो गई है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 11-08-2005
What's Your Reaction?



