प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, अपने पद से इस्तीफा दें सीएम  : गोपालदास वर्मा

हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार, छोटी बच्चों के साथ छेड़छाड़ हो रही

Jun 22, 2024 - 15:53
 0  11
प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, अपने पद से इस्तीफा दें सीएम  : गोपालदास वर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-06-2024

हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार, छोटी बच्चों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

यह बात शिमला में आज पूर्व कर्मचारी नेता गोपालदास वर्मा ने कहीं। गोपाल दास वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। बिलासपुर में गोली चली है। 

उन्होंने कहा कि कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को इसमें संज्ञान लेना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow