सीएम सुक्खू ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा 

कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को ओक ओवर में रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पांच-पांच विधायकों के साथ सुक्खू बारी-बारी से बैठक करेंगे

Apr 16, 2024 - 13:20
 0  58
सीएम सुक्खू ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-04-2024

कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को ओक ओवर में रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। पांच-पांच विधायकों के साथ सुक्खू बारी-बारी से बैठक करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी ओक ओवर में चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की जाएगी। कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्ष भी ओक ओवर बुलाए गए हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने शिमला और लोकसभा संसदीय सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा होनी है। सूत्र बताते हैं कि उपचुनाव के लिए भी लोकसभा की तर्ज पर दो-दो कर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

कांग्रेस सरकार के 14 साल के विकास कार्यों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम, 70 साल से ऊपर मरीजों का निशुल्क उपचार, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, विधवा पेंशन, महिलाओं को 1500 रुपये, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow